Site icon

तीसरी धारा न्यूज एक्सक्लूसिव: गम्हरिया में सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर; आशियाना ट्रेड सेंटर के पास अवैध स्क्रैप टाल जमींदोज

गम्हरिया/जमशेदपुर | तीसरी धारा न्यूज: झारखंड सरकार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के प्रदेशव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया अंचल में बड़ी कार्रवाई की गई। गम्हरिया अंचल अधिकारी (CO) के आदेश पर प्रशासन ने आशियाना ट्रेड सेंटर के समीप अवैध रूप से संचालित एक विशाल स्क्रैप टाल पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

वर्षों पुराना अवैध कब्जा हुआ खत्म

तीसरी धारा न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार, यह जमीन ‘अनाबाद बिहार/झारखंड सरकार’ के नाम दर्ज थी, जिस पर वर्षों से अवैध रूप से स्क्रैप का कारोबार संचालित किया जा रहा था। प्रशासनिक जांच में पाया गया कि इस टाल के पास संचालन के लिए कोई भी वैध कागजात उपलब्ध नहीं थे।

संदिग्ध गतिविधियों का केंद्र बना था स्क्रैप टाल

​कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस स्क्रैप टाल के संबंध में लगातार स्थानीय शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि यह स्थान नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा था और यहाँ कई संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं, जिससे आस-पास का माहौल खराब हो रहा था।

मौके पर मुस्तैद रहा प्रशासनिक अमला

​अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और अंचल कर्मी तैनात रहे। मौके पर मुख्य रूप से:

अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी

तीसरी धारा न्यूज के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने आने वाले दिनों में अन्य चिह्नित अवैध स्थलों पर भी इसी तरह की ‘बुलडोजर कार्रवाई’ जारी रखने के संकेत दिए हैं।

Exit mobile version