Site icon

तीसरी धारा न्यूज ब्रेकिंग: जमशेदपुर में ईद के दिन खूनी संघर्ष; कपाली के ताज नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

जमशेदपुर | तीसरी धारा न्यूज: लौहनगरी के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ताज नगर में शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अबू बकर मस्जिद के पास एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। तीसरी धारा न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में रमजान नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विवाद के बाद आरोपी ने निकाला चाकू

​प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रमजान का किसी अन्य युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने तैश में आकर रमजान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रमजान बुरी तरह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि घायल रमजान पेशे से पेरिस पुट्टी का काम करता है।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

​घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और लहूलुहान हालत में रमजान को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका उपचार जारी है। तीसरी धारा न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की।

आरोपी की तलाश में छापेमारी

​पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। फिलहाल हमलावर फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईद के दिन हुई इस हिंसक घटना से स्थानीय निवासियों में काफी रोष देखा जा रहा है।

Exit mobile version