Site icon

तीसरी धारा न्यूज़: बागबेड़ा को कचरा मुक्त बनाने की बड़ी पहल, विधायक संजीव सरदार ने दिया स्थायी समाधान का भरोसा

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही कचरा निष्पादन की समस्या के समाधान की दिशा में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने ठोस कदम उठाए हैं। जमशेदपुर प्रखंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में विधायक संजीव सरदार ने स्पष्ट किया कि बागबेड़ा में अब डोर-टू-डोर कचरा उठाव की योजना को धरातल पर उतारा जाएगा।IMG 20260414 WA0009

डोर-टू-डोर कचरा उठाव का खाका तैयार

​प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सुमित प्रकाश ने बैठक में सर्वे रिपोर्ट पेश की। योजना के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

विधायक ने दी बड़ी सौगात

​पोटका विधायक संजीव सरदार ने घोषणा की कि वे इस नेक कार्य के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में भी दो बार उठाया है और अब वे उपायुक्त (DC) स्तर पर पहल कर कार्य में तेजी लाएंगे।

​”पंचायत का राजस्व बढ़ाने के लिए मार्केट कॉम्प्लेक्स और मैरिज हॉल जैसे निर्माण जरूरी हैं। साथ ही, विभागीय अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि हर महीने बैठक कर प्रगति की समीक्षा करें।” — संजीव सरदार, विधायक

 

जलापूर्ति समस्या पर सख्त तेवर

​बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी (रोड नंबर 3) के 50 घरों में पानी की आपूर्ति न होने का मुद्दा उठाया। इस पर विधायक ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को एक महीने के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

​बैठक की अध्यक्षता प्रमुख पानी सोरेन ने की। इस अवसर पर उप प्रमुख शिवकुमार हांसदा, CO मनोज कुमार, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, सतवीर सिंह बग्गा, सुशील कुमार, किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़।

Exit mobile version