Site icon

सरायकेला: सड़क को नाले में तब्दील करने से बढ़ा हादसा का खतरा, बाल-बाल बची श्रद्धालुओं से भरी मैक्सिमो गाड़ी

सरायकेला: जिले के मोहितपुर पंचायत अंतर्गत स्वर्णपुर वार्ड में एक रसूखदार परिवार द्वारा सार्वजनिक सड़क को क्षतिग्रस्त किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। इस लापरवाही के कारण शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

जेसीबी से सड़क खोदकर बनाया नाला

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्णपुर वार्ड के प्राथमिक विद्यालय से पूर्व उप-मुखिया के आवास की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को अक्षय उरांव के परिवार द्वारा जेसीबी लगाकर खोद दिया गया है। सड़क के एक बड़े हिस्से को काटकर नाले का रूप दे दिया गया है, जिससे यह मार्ग अत्यंत संकीर्ण और खतरनाक हो गया है।

बड़ा हादसा टला: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी गड्ढे में फंसते बची

​आज दोपहर करीब 12 बजे एक चारपहिया वाहन (मैक्सिमो), जिसमें महावीर झंडा जुलूस के लिए ढोल-नगाड़े बजाने वाले कलाकारों का पूरा समूह सवार था, इस खोदे गए गड्ढे में गिरते-गिरते बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर वाहन गड्ढे में पलट जाता तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो सकते थे।

प्रशासन से कार्रवाई और मरम्मत की मांग

​इस घटना के बाद अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति एकता मंच के जिला संरक्षक रंजन कारूवा ने मामले में हस्तक्षेप किया है। उन्होंने सरायकेला अंचल अधिकारी (CO) से लिखित आग्रह करते हुए मांग की है कि:

स्कूली बच्चों और एंबुलेंस के लिए बढ़ा खतरा

​ग्रामीणों का कहना है कि इसी रास्ते से छोटे-छोटे बच्चे विद्यालय जाते हैं और आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस भी इसी मार्ग का प्रयोग करती है। सड़क की वर्तमान स्थिति किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे रही है। यदि जल्द ही इस गड्ढे को भरकर सड़क चौड़ी नहीं की गई, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Exit mobile version