Site icon

मुरहू में तनाव: रामनवमी शोभा यात्रा के बाद दो पक्षों में पथराव, प्रशासन ने लागू की निषेधाज्ञा (धारा 163)

मुरहू/खूंटी: रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान शुक्रवार शाम शुरू हुआ मामूली विवाद शनिवार को उग्र रूप ले लिया। मुरहू में दो समुदायों के बीच उत्पन्न तनाव के बाद जमकर पथराव हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से बीएनएस की धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी है।n706334847177470782021568fe42c2919bf5454ffff85d9e75c3538dcde10e13f84dbe64c664c89caff1b4

विवाद के बाद पथराव और अफरा-तफरी

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार को अचानक स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते मुख्य सड़कें सूनी हो गईं और स्थानीय दुकानदारों ने सुरक्षा के लिहाज से अपनी दुकानें बंद कर दीं। इस दौरान कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग की आवाज सुनने का भी दावा किया है, हालांकि प्रशासन ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

भारी पुलिस बल तैनात, वज्र वाहन और RAF अलर्ट पर

​सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वर्तमान में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मौके पर:

प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाली कमान

​अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) दीपेश कुमारी और एसडीपीओ वरुण रजक स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इनके साथ मुख्यालय डीएसपी अखिल नीतीश कुजूर, मुरहू अंचल अधिकारी और कई थानों के प्रभारी कैंप कर रहे हैं। साउंड सिस्टम के जरिए लोगों को समूह में एकत्रित न होने और क्षेत्र खाली करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: SDM

​मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम दीपेश कुमारी ने बताया:

​”फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव को देखते हुए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जुलूस के दौरान पत्थर लगने की आशंका से विवाद शुरू हुआ था। पत्थर कहां से आए, इसकी जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

 

अफवाहों से बचने की अपील

​प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों से संवाद स्थापित किया जा रहा है।

Exit mobile version