Site icon

समाजसेवी बच्चे लाल भगत ने नए उपायुक्त राजीव रंजन का गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत

जमशेदपुर: जमशेदपुर के जाने-माने समाजसेवी श्री बच्चे लाल भगत ने पूर्वी सिंहभूम जिला के नवनियुक्त और माननीय उपायुक्त (डीसी) श्री राजीव रंजन जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को जमशेदपुर जिला मुख्यालय में अपना महत्वपूर्ण योगदान और पदभार संभालने हेतु फूलों का खूबसूरत गुलदस्ता प्रदान कर उनका आत्मीय स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।IMG 20260517 WA0019

​मुलाकात के दौरान समाजसेवी बच्चे लाल भगत ने उपायुक्त के सफल कार्यकाल की कामना की। वहीं, माननीय उपायुक्त श्री राजीव रंजन जी ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए जिला के विकास और जन-समस्याओं के त्वरित निष्पादन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version