Site icon

सनसनीखेज: घाटशिला में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार

घाटशिला/गालुडीह: घाटशिला के गालुडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए प्रज्ञा केंद्र संचालक और भाजपा नेता उमाकांत महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

वारदात का विवरण

​जानकारी के अनुसार, उमाकांत महतो उलदा पंचायत स्थित खड़िया कॉलोनी बस स्टैंड के पास थे, तभी एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। हमलावरों ने उमाकांत महतो को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद टाटा (जमशेदपुर) की दिशा में फरार हो गए।

हत्या के पीछे ‘जमीन विवाद’ की आशंका

​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक उमाकांत महतो का अपने गांव में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस विवाद को लेकर पहले भी कई बार मारपीट और झड़प की घटनाएं हो चुकी थीं। पुलिस इसी रंजिश को हत्या का मुख्य कारण मानकर जांच कर रही है।

परिवार में छाया मातम

​घटना के बाद घटनास्थल पर हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला। उमाकांत की पत्नी आशा महतो, पुत्र अनुप महतो और बड़े भाई सृष्टिपद महतो का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों के करुण विलाप से वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

पुलिस की कार्रवाई और राजनीतिक प्रतिक्रिया

Exit mobile version