Site icon

संतोष महतो बने टीएमसी के जिलाध्यक्ष

जमशेदपुर : ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फिल्मोन टोप्पो ने मानगो निवासी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष महतो को तृणमूल कांग्रेस का पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
रांची प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संतोष महतो को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी दयानंद सिंह, वरिष्ठ नेता कृष्णा सोरेन, अभिषेक प्रसाद, सोहल परवेज, सीताराम कालिंदी, जोसफ मुर्मू आदि ने नये जिला अध्यक्ष संतोष महतो को बधाई दी।

Exit mobile version