Site icon

सड़क हादसा: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव डोबो के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर: मरीन ड्राइव स्थित डोबो के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।IMG 20260709 125031

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

​हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फरार ट्रेलर चालक की तलाश और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट: आलोक गिरी

तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version