Site icon

ठंड में राहत, सेवा में संकल्प – जुगसलाई में जनकल्याण की मिसाल

भीषण ठंड के इस दौर में जब गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक कंबल भी जीवनरक्षक बन जाता है, ऐसे समय में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में मानवता और जनसेवा की सशक्त मिसाल देखने को मिली।


जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में असहाय, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच डोर-टू-डोर जाकर कंबल वितरण किया गया, ताकि ठंड से जूझ रहे किसी भी जरूरतमंद को राहत से वंचित न रहना पड़े।
यह संपूर्ण जनसेवी कार्यक्रम आकाश सिंह एवं सोनू सिंह के नेतृत्व में, तथा जुगसलाई के जनप्रिय विधायक श्री मंगल कालिंदी जी के स्पष्ट निर्देशानुसार संपन्न हुआ। विधायक जी का संकल्प है कि जुगसलाई का कोई भी नागरिक ठंड, भूख और अभाव से अकेला न जूझे।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर आई मुस्कान और आंखों में दिखी संतुष्टि इस बात का प्रमाण है कि—
👉 यह केवल सहायता नहीं, बल्कि सम्मान है
👉 यह राजनीति नहीं, बल्कि सेवा का सच्चा भाव है


कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे

आकाश सिंह, सोनू सिंह, अनुप, प्रफुल,अंकित सिन्हा,जुगसलाई झारखंड मुक्ति मोर्चा के सचिव मुकेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताउपस्थित थे।

विकास कार्यों के साथ-साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक राहत पहुँचाना विधायक मंगल कालिंदी जी की संवेदनशील सोच और मजबूत जननेतृत्व को दर्शाता है।
जुगसलाई की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहना।

सोनू सिंह ने कहा

“यह कार्यक्रम राजनीति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का प्रयास है। विधायक जी की सोच है कि जुगसलाई का कोई भी व्यक्ति ठंड में असहाय न रहे। आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य लगातार जारी रहेंगे।

आकाश सिंह ने कहा

“भीषण ठंड को देखते हुए यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम जरूरतमंदों तक खुद पहुँचें। माननीय विधायक मंगल कालिंदी जी के निर्देश पर डोर-टू-डोर जाकर कंबल वितरण किया गया, ताकि किसी गरीब परिवार को ठंड में परेशानी न हो।”

Exit mobile version