Site icon

मानवता की सेवा: भीषण गर्मी में राजकुमार सिंह ने शुरू की निःशुल्क पेयजल सेवा, टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा ‘जुस्को’ का शुद्ध पानी

जमशेदपुर: लौहनगरी में पारा चढ़ने के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। आम जनता को इस भीषण गर्मी में राहत पहुँचाने के लिए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। उन्होंने हरहरगुट्टू दादी बागान के समीप अपने निजी टैंकरों के माध्यम से निःशुल्क शुद्ध पेयजल वितरण सेवा का विधिवत शुभारंभ किया।IMG 20260509 WA0031

नारियल फोड़कर सेवा का आगाज

​इस परोपकारी कार्य का उद्घाटन जमशेदपुर प्रखंड के उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, स्थानीय मुखिया अनिमा मिंज और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन के तुरंत बाद ही स्थानीय ग्रामीणों के बीच पानी का वितरण शुरू कर दिया गया, जहाँ लोग कतारबद्ध होकर अपनी बाल्टियों और बर्तनों में पानी भरते नजर आए।

शादी-ब्याह और सामाजिक कार्यों में भी मिलेगा सहयोग

​पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सेवा का यह सिलसिला पिछले वर्षों की तरह इस बार भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि:

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

​स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने राजकुमार सिंह की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि जब धूप और गर्मी अपने चरम पर है, ऐसे समय में निःस्वार्थ भाव से पेयजल उपलब्ध कराना समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

​इस अभियान के शुरू होने से क्षेत्र की उन बस्तियों को बड़ी राहत मिली है जहाँ गर्मियों में जलस्तर नीचे जाने से चापाकल सूख जाते हैं।

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version