Site icon

जमशेदपुर: गोपाल मैदान में भूमि पूजन के साथ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आगाज

जमशेदपुर: लौहनगरी में राजस्थानी संस्कृति और कला के सबसे बड़े समागम “राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026” की तैयारियां विधिवत रूप से शुरू हो गई हैं। मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा भूमि पूजन, बजरंग ध्वज स्थापना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।IMG 20260512 WA0026

भक्तिमय वातावरण में हुआ शुभारंभ

​आयोजन की सफलता के लिए आयोजित इस पूजा-अर्चना में सम्मेलन के पदाधिकारियों ने शहरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। बजरंग ध्वज की स्थापना के साथ ही पूरे मैदान का वातावरण उत्साह और भक्ति से सराबोर हो गया।

17 से 20 मई तक दिखेगी राजस्थान की झलक

​आगामी 17 मई से 20 मई 2026 तक आयोजित होने वाले इस चार दिवसीय महोत्सव को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन ने विशेष तैयारियां की हैं। पदाधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष का मेला पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य होगा। मेले के मुख्य आकर्षणों में शामिल रहेंगे:

प्रमुख पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

​भूमि पूजन के इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, जिला महासचिव प्रदीप मिश्रा, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री विमल अग्रवाल और जिला संरक्षक सुशील रामरायका उपस्थित थे।

​इनके अलावा संयुक्त महासचिव अंकुश जवानपुरिया, आकाश शाह, उपाध्यक्ष दिलीप गोयल, मनोज चेतानी, राकेश अग्रवाल (बागा), विमल हरलूपका, सुनील सोंथालिया समेत समाज के कई गणमान्य सदस्य और पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। शहरवासियों में इस महोत्सव को लेकर अभी से काफी उत्सुकता देखी जा रही है।

तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version