बांग्लादेश मे घटी घटना को देखते हुए विहिप जमशेद्पुर के विभाग मंत्री अरूण सिंह ने बताया कि बांग्लादेश मे मौजूदा जिहादी मानसिकता वाली मोहम्मद युनूस की सरकार और कट्टर इस्लामिक गुट जमात ऐ इस्लाम की मिलीभगत से लगातार भारत और हिंदू विरोधी घटनायें बांग्लादेश मे बढती जा रही है, हाल मे ही हिंदू युवक दीपू दास जो कि स्थानीय पुलिसबल से अपनी जान की रक्षा की गुहार लगा रहा था जिसे फिर भी वहां जुटी भीड ने बेरहमी से दीपू दास की न केवल हत्या की बल्कि उसे मृत शरीर को शहर को आग लगाकर घुमाया जिससे वहां रह रहे अल्पसंख्यक हिंदूओं के मन मे भय पैदा कर देश.छोडने पर मजबूर किया जाये।
विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल ऐसे इस्लामिक कट्टरपंथी जिहादी सोच वाले बांग्लादेश की युनूस सरकार और जमात ए इस्लाम गुट के विरोध मे हिंदू भावना और आक्रोश को देखते हुए 24 दिसंबर बुधवार की संध्या 3.30 बजे जुबली पार्क प्रेस क्लब के समक्ष एकजुट होकर साकची गोलचक्कर तक आक्रोश प्रदर्शन करते हुए साकची गोलचक्कर पर आतंकवादी बांग्लादेशी सरकार मोहम्मद युनसू और जमात एक इस्लाम का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज करायेगी और भारत और भारत से बाहर रहने वाले सभी हिंदुओं की सुरक्षा के लिए विहिप बजरंगदल दृढ़संकल्प होकर अपनी लडाई जारी रखेगी । इस भारी विरोध प्रदर्शन मे ABVP , हिंदू जागरण मंच, भूतपूर्व सैनिक परिषद,सनातन उत्सव समिति, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, हिंदूपीठ समेत कई धार्मिक हिंदू संगठन एकजुट होकर विहिप बजरंगदल के साथ मिलकर आज बांग्लादेश के कट्टरपंथी जिहादियों का विरोध करने सडक पर उतरेगा ।
