Site icon

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, बागबेड़ा के पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप; पेयजल संकट दूर

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पोस्तो नगर स्थित शिव मंदिर के समीप स्थानीय लोगों को पिछले एक सप्ताह से जारी भीषण पेयजल संकट से आखिरकार निजात मिल गई है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के त्वरित और सार्थक प्रयास से शनिवार को यहाँ नया सबमर्सिबल पंप स्थापित कर दिया गया है।IMG 20260621 WA0006

​बता दें कि पिछले एक सप्ताह से पुराना सबमर्सिबल पंप जल जाने के कारण स्थानीय निवासियों को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा था। स्थिति इतनी विकट हो गई थी कि लोगों को दैनिक जरूरतों और पीने के पानी के लिए बाजार से पानी खरीदकर गुजारा करना पड़ रहा था।

​सीओ के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

​जल संकट की गंभीरता को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर गुरुवार को प्रभारी अंचल पदाधिकारी (सीओ) मनोज कुमार से मुलाकात की और उन्हें ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त एक मांग पत्र सौंपा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अंचल पदाधिकारी ने तुरंत एक्शन लिया और पंचायत सचिव को तत्काल नया सबमर्सिबल पंप लगाने का कड़ा निर्देश जारी किया।

​पंप चालू होते ही सैकड़ों लोगों को मिली राहत

​अंचल पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में शनिवार को शिव मंदिर के पास डेढ़ (1.5) एचपी क्षमता का नया सबमर्सिबल पंप सफलता पूर्वक स्थापित कर चालू कर दिया गया। पंप के चालू होते ही क्षेत्र के सैकड़ों घरों में पुनः नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

​त्वरित पहल कर पानी की समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए स्थानीय निवासियों ने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयासों की जमकर सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

​इस मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी पवन श्रीवास्तव, रोशन शर्मा, आदित्य पासवान, बादल सिंह, मुन्ना शर्मा, सत्येंद्र प्रसाद, भोला भगत सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version