Site icon

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 126वें शहीद दिवस पर बिरसानगर भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, युवाओं से की नशामुक्त समाज बनाने की अपील

जमशेदपुर: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 126वें शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार, 09 जून को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिरसानगर मंडल की ओर से एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बिरसा बुरु पहाड़ी स्थित वीर शहीद बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ याद किया गया।IMG 20260609 204510

​यह कार्यक्रम भाजपा के बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षमय जीवन और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम व आदिवासी अस्मिता में उनके महान योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का पूरा जीवन समाज को जागरूक करने और अन्याय के खिलाफ अदम्य साहस के साथ लड़ने का एक बड़ा संदेश है।

​इस मौके पर बापन बनर्जी ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी का आह्वान करते हुए कहा कि वे भगवान बिरसा के आदर्शों पर चलें, नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और राष्ट्रहित व समाज सेवा के प्रति जागरूक होकर कार्य करें।

तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version