Site icon

नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा का ‘नवीन’ उदय; जमशेदपुर में जश्न और सेवा का संगम

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के कमान संभालते ही दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल में नए उत्साह का संचार हुआ है। मंगलवार को जैसे ही उनके निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा हुई, लौहनगरी जमशेदपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशियों का सैलाब उमड़ पड़ा। साकची से लेकर बागबेड़ा तक, कार्यकर्ताओं ने इस उपलब्धि को उत्सव और सेवा के रूप में मनाया।

साकची: नारों और गुलाल से गूँजा जिला कार्यालय

​साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर इस जीत का जश्न मनाया। कार्यालय के बाहर का पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘नितिन नवीन जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

​जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा:

​”नितिन नवीन जैसे युवा और कर्मठ नेता का चयन भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र की विजय है। यह केवल भाजपा में ही संभव है कि एक साधारण कार्यकर्ता अपनी मेहनत के दम पर संगठन के सर्वोच्च शिखर तक पहुँच सके।”

​इस उत्सव में चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, नीरज सिंह सहित सैकड़ों वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बागबेड़ा: सेवा कार्यों से मनाया नूतन नेतृत्व का स्वागत

​एक ओर जहाँ साकची में जीत का शोर था, वहीं बागबेड़ा की लोको कॉलोनी में खुशियों ने ‘मानवीय संवेदना’ का रूप लिया। मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी के नेतृत्व में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सांसद बिद्युतबरण महतो के सौजन्य से एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Exit mobile version