नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मची खींचतान अब सार्वजनिक आरोपों के एक नए और बेहद गंभीर दौर में पहुंच गई है। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा जहां एक ओर अपनी ही पार्टी के निशाने पर हैं, वहीं दूसरी ओर AAP हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद के एक वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी है।
‘शीशमहल’ में पिटाई का आरोप
नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा करते हुए राघव चड्ढा पर व्यक्तिगत हमले किए और एक चौंकाने वाला दावा किया। जयहिंद का आरोप है कि जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, तब राघव चड्ढा को उनके आधिकारिक आवास (जिसे विपक्ष ‘शीशमहल’ कहता है) में बुलाकर ‘मुर्गा बनाकर पीटा गया था।’https://x.com/i/status/2040264875415572641https://x.com/i/status/2040264875415572641
जयहिंद ने अपने पोस्ट में लिखा:
”राजदार राघव जी, वो क्यों नहीं बताते जब आपको शीशमहल में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था? आपकी आंख में जो चोट लगी थी, जिसका इलाज आपने इंग्लैंड में करवाया, वह उसी पिटाई का नतीजा थी। उस वक्त आंसुओं का सैलाब आया था।”
स्वाति मालीवाल का दिया हवाला
वीडियो में जयहिंद ने राघव चड्ढा की तुलना अप्रत्यक्ष रूप से स्वाति मालीवाल (महिला सांसद) से करते हुए कहा कि कम से कम उन्होंने मारपीट की बात बताने की हिम्मत तो दिखाई। उन्होंने चड्ढा को चुनौती देते हुए कहा, “हिम्मत दिखाओ राघव! लोगों को बताओ कि वहां बैठे वो चार लोग कौन थ
पार्टी से बढ़ती दूरियां और पद से छुट्टी
गौरतलब है कि 1 अप्रैल को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया था। उनकी जगह अब अशोक मित्तल यह जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी ने यहां तक आग्रह किया है कि चड्ढा को पार्टी के कोटे से सदन में बोलने का समय न दिया जाए।
दोनों पक्षों के अपने-अपने तर्क
- राघव चड्ढा का पक्ष: पद से हटाए जाने के बाद राघव ने एक भावुक वीडियो जारी कर कहा कि उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।”
- AAP का रुख: पार्टी सूत्रों का कहना है कि राघव चड्ढा अब भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ मुखर नहीं रहे हैं और पार्टी के मुद्दों को सदन में सही ढंग से नहीं उठा रहे थे।
नवीन जयहिंद के इन दावों ने अब इस विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है। हालांकि, अभी तक राघव चड्ढा या आम आदमी पार्टी की ओर से इन ‘पिटाई’ वाले आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
