Site icon

प्रयागराज में बड़ा हादसा: सपा के पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया पाइप फटा; दीवार गिरने से 9 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

प्रयागराज (फाफामऊ): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार को एक जर्जर कोल्ड स्टोरेज में हुए भीषण धमाके और दीवार गिरने से अब तक 9 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।n70565862317742717863928aa7f6ad5bc22d82f58b3c065e4323a83021fbf752e1d21dc758b1f50d1dc874

लंच के समय काल बनकर गिरा ‘जर्जर छज्जा’

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दोपहर के समय हुआ जब मजदूर लंच के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे। चांदपुर गांव स्थित इस कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा (छज्जा) बेहद जर्जर था, जो अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जा सीधे अमोनिया गैस की पाइपलाइन पर गिरा, जिससे पाइप फट गया और जोरदार धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कोल्ड स्टोरेज की एक पूरी दीवार ढह गई, जिसके नीचे करीब 20 मजदूर दब गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन और ग्रामीणों का आक्रोश

​हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। मलबे से अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अपना आपा खो दिया। प्रशासनिक देरी और एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एंबुलेंस पर पथराव किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक के बाद कड़ी मशक्कत से मामले को शांत कराया गया।

सपा के पूर्व विधायक का है कोल्ड स्टोरेज

​बताया जा रहा है कि यह कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी के एक पूर्व विधायक का है। ग्रामीणों का आरोप है कि इमारत काफी पुरानी और जर्जर थी, इसके बावजूद वहाँ काम कराया जा रहा था। सुरक्षा मानकों की अनदेखी इस बड़े हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

हादसे के मुख्य बिंदु:

अपनों की तलाश में भटकते परिजन

​मलबे में अपनों के दबे होने की खबर मिलते ही मजदूरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार अब प्रशासन से मुआवजे और इस लापरवाही के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़

Exit mobile version