जमशेदपुर : जनता दल (यू) पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों में बिहार की जनता ने एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के प्रति पूर्णतः आश्वस्त है. इस चुनाव में जनता दल यूनाइटेड, भाजपा सहित एनडीए के अन्य सहयोगी दलों ने भी उम्मीद से कहीं अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है.
उन्होंने कहा कि एनडीए की यह शानदार जीत लोकतंत्र में जनता की उम्मीदों, विश्वास और बेहतर भविष्य की आकांक्षाओं को दर्शाती है. यह सिद्ध करता है कि जब राजनीति जनहित, पारदर्शिता और सुशासन के संकल्प के साथ आगे बढ़ती है, तब जनता उसे भरपूर समर्थन देती है. नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और सुशासन के मॉडल ने बिहार की राजनीतिक दिशा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. जनता द्वारा जदयू और एनडीए को मिला अपार समर्थन पूरे गठबंधन के लिए ऊर्जा, प्रेरणा और दायित्व को और मजबूत करता है.
