Site icon

रामनवमी की तैयारियों को लेकर कल जुटेगा जमशेदपुर का महाकुंभ: माइकल जॉन ऑडिटोरियम में अखाड़ा समितियों का भव्य संवाद

जमशेदपुर: लौहनगरी में रामनवमी के पावन पर्व को ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के आह्वान पर कल, 14 मार्च (शनिवार) शाम 5 बजे, बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शहर की सभी अखाड़ा समितियों का एक विशाल ‘संवाद कार्यक्रम’ आयोजित किया जा रहा है।

समस्याओं का होगा समाधान, प्रशासन से बनेगा तालमेल

​केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि इस बैठक में शहर के सभी अखाड़ों के अध्यक्ष, लाइसेंसधारी, सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल होंगे। संवाद का मुख्य उद्देश्य अखाड़ों को आ रही स्थानीय समस्याओं और मुद्दों को समझना है। इन समस्याओं को संकलित कर केंद्रीय समिति जिला प्रशासन के समक्ष रखेगी ताकि 28 मार्च (दशमी) को निकलने वाली शोभायात्रा निर्बाध और भव्य तरीके से संपन्न हो सके।

विहिप मनाएगा भव्य ‘रामोत्सव’

​इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जमशेदपुर महानगर के प्रमुख पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। विहिप ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (नववर्ष) से लेकर रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव तक पूरे शहर में ‘रामोत्सव’ मनाने का आह्वान किया है। संगठन का लक्ष्य प्रभु श्रीराम के आदर्शों के प्रति समाज को जागृत और एकजुट करना है।

समन्वय और सौहार्द पर जोर

​समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि शहर के सभी क्षेत्रों के अखाड़ों के बीच बेहतर समन्वय बना रहे, इसके लिए यह संवाद मील का पत्थर साबित होगा। परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की जाएगी।

महारथियों की देखरेख में तैयारी

​कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केंद्रीय समिति की पूरी टीम सक्रिय है, जिसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

तीसरी धारा न्यूज के लिए ब्यूरो रिपोर्ट।

Exit mobile version