जमशेदपुर: बिस्टुपुर में हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड और जमशेदपुर में रसातल में जा चुकी कानून व्यवस्था को लेकर अब आर-पार की जंग शुरू हो गई है। बेखौफ अपराधियों के तांडव और पुलिस की सुस्ती के खिलाफ गुरुवार को भाजपा बारीडीह मंडल ने उग्र आक्रोश प्रदर्शन किया। बारीडीह मंडल अध्यक्ष श्री कुमार अभिषेक के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में जलती हुई मशालें लेकर सड़कों पर उतर आए।
सिदगोड़ा से बारीडीह तक गूंजे सरकार विरोधी नारे
यह विशाल मशाल जुलूस सिदगोड़ा गड्ढा मैदान से शुरू हुआ। हाथों में मशाल थामे कार्यकर्ताओं के चेहरे पर साफ गुस्सा देखा जा सकता था। जुलूस में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर की जर्जर हो चुकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
3 जुलाई को ‘जमशेदपुर बंद’ की अपील
जुलूस के दौरान भाजपा नेताओं ने सिदगोड़ा और बारीडीह बाजार के दुकानदारों, व्यापारियों और आम जनता से सीधा संवाद किया। नेताओं ने व्यापारियों से अपील की कि शहर के हर नागरिक की सुरक्षा और अपराधियों को कड़ा संदेश देने के लिए 3 जुलाई को होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ का पूरा समर्थन करें और अपनी दुकानें बंद रखें।
प्रदर्शन में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम
इस आक्रोश प्रदर्शन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता एकजुट दिखे। मौके पर मुख्य रूप से:
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री संजीव सिंह, बिनोद सिंह, सुशांत पांडा, काजू शांडिल, सपन रॉय, प्रभाकर राव, पंकज प्रिय, कंचन दत्ता, राजेश रजक, हरेराम सिंह, मुकेश चौधरी, अजय सिंह, निर्मल सिंह, सुमित श्रीवास्तव, साकेत कुमार, निर्मल गोप, अनिमेष सिंह, राम मिश्रा, अनिकेत रॉय, ओम पोद्दार, सौरभ सिंह, मीरा झा, नीलम देवी, मिनी सिंह, प्रमिला साहू, विष्णु कुमार, राकेश सिंह, संजीव कुमार, रौशन झा, सतीश कुमार, अनिल राय समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज
