Site icon

जमशेदपुर: झामुमो युवा नेता सिमरन भाटिया ने विभिन्न मोहर्रम अखाड़ों का किया दौरा, कमेटियों ने किया भव्य स्वागत

IMG 20260627 101933

जमशेदपुर। मोहर्रम के मुकद्दस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता सिमरन भाटिया ने शहर के कई प्रमुख मोहर्रम अखाड़ों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अखाड़ा कमेटियों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।IMG 20260627 WA0013

​विभिन्न अखाड़ों में पहुंचने पर सिमरन भाटिया का स्थानीय युवाओं और अखाड़ा समितियों द्वारा बेहद गर्मजोशी और भव्य तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुए कमेटियों के पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने झामुमो युवा नेता को अंग वस्त्र भेंट कर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

​’गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है जमशेदपुर’

​इस मौके पर अखाड़ा समितियों को संबोधित करते हुए युवा नेता सिमरन भाटिया ने कहा कि लौहनगरी जमशेदपुर हमेशा से अपनी अनूठी गंगा-जमुनी तहजीब और कौमी एकता के लिए जाना जाता रहा है। यहां हर त्योहार को सभी समुदाय के लोग मिलकर मनाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मोहर्रम का यह त्योहार हमें हक, इंसानियत और सच्चाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।

​सिमरन भाटिया ने तमाम शहरवासियों से इस पवित्र अवसर को पूरी शांति, अनुशासन, आपसी प्रेम और गरिमा के साथ मनाने की अपील की। इस दौरे के दौरान उनके साथ मुख्य रूप से कई स्थानीय झामुमो कार्यकर्ता, युवा समर्थक और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज)

Exit mobile version