Site icon

जमशेदपुर: 18 मार्च को हिंदू नववर्ष यात्रा और 28 मार्च को निकलेगी भव्य रामनवमी विसर्जन शोभा यात्रा

जमशेदपुर: लौहनगरी में रामनवमी और हिंदू नववर्ष के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्सव की तिथियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

प्रमुख तिथियों की घोषणा

​समिति के मुख्य संरक्षक अभय सिंह के निर्देशानुसार और केंद्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि:

बैठक के मुख्य बिंदु और सुझाव

​बैठक का संचालन महासचिव प्रवीण सेठी ने किया। इस दौरान कोर ग्रुप के सदस्यों ने उत्सव को शांतिपूर्ण और भव्य बनाने के लिए अपने विचार रखे:

संगठन विस्तार पर जोर

​केंद्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि जमशेदपुर के सभी अखाड़ा समितियों को एक सूत्र में पिरोकर एक सशक्त संगठन बनाया जा रहा है। आने वाले समय में समिति का और विस्तार किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद (VHP) जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने भी इस आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में मौजूद प्रमुख सदस्य

​इस महत्वपूर्ण बैठक में संरक्षक सुमन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिलजय बोस, सचिव विजय तिवारी, सह सचिव उत्तम कुमार दास, जितेंद्र प्रमाणिक, बजरंग दल संयोजक चंदन दास, उमेश सिंह (जटाधारी शिव हनुमान मंदिर), धीरज सिंह (गोविंदपुर), रणवीर मंडल (जम्बू अखाड़ा), ओम प्रकाश (टेल्को), संजय मुखर्जी (पारडीह), विश्वनाथ (बिष्टुपुर) सहित कई अखाड़ों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज डेस्क

Exit mobile version