Site icon

जमशेदपुर: रामनवमी से पहले प्रशासन का ‘एक्शन मोड’; बाबूडीह में छापेमारी कर 90 लीटर अवैध शराब जब्त, उपायुक्त के कड़े निर्देश

जमशेदपुर: लौहनगरी में आगामी रामनवमी पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। उपायुक्त (DC) श्री कर्ण सत्यार्थी के कड़े निर्देश पर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया गया है।IMG 20260323 225725

बाबूडीह लाल भट्ठा क्षेत्र में छापेमारी

​गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने सिदगोड़ा अंतर्गत बाबूडीह लाल भट्ठा हो बस्ती इलाके में औचक छापेमारी की। टीम ने एक संदिग्ध मकान और झोपड़ी की तलाशी ली, जहाँ से 10 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 90 लीटर बताई जा रही है, जिसे त्योहार के दौरान खपाने की तैयारी थी।

अभियुक्त फरार, पुलिस की दबिश जारी

​छापेमारी दल को देखते ही अवैध धंधे में लिप्त अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। उत्पाद विभाग ने झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। फरार अभियुक्त की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

“अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं”: उपायुक्त

​उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़

Exit mobile version