Site icon

जमशेदपुर में AISMJWA के हाईटेक कार्यालय का उद्घाटन, पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए बनेगी नई रणनीति

b963c56d094d7b47e81cc08b68abf660826c24da6aa22501a3658c6c2802da09.0

जमशेदपुर: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) ने आज जमशेदपुर में अपने नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस कार्यालय के खुलने से अब झारखंड में पत्रकारों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए जमशेदपुर एक मुख्य केंद्र के रूप में उभरेगा।671895020e0a458cb513f02cec918562ec63d90d6ad8b9643d93219361b28fa7.0

संयुक्त रूप से हुआ विधिवत उद्घाटन

​कार्यालय का उद्घाटन समाजसेवी व रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन हरमिंदर सिंह मिंदी, एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, बंगाल प्रभारी अरूप मजूमदार, झारखंड प्रभारी शंकर गुप्ता और वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।

पत्रकार हितों के लिए हाईटेक बनेगा केंद्र

​समारोह के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा:

​”झारखंड में पत्रकारों के कल्याण से जुड़े सभी कार्यों का केंद्र अब जमशेदपुर होगा। इस कार्यालय को पूरी तरह हाईटेक बनाया जाएगा ताकि राज्य के पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की जा सके।”

 

प्रमुख घोषणाएं और संबोधन

समारोह में उपस्थित गणमान्य

​उद्घाटन के अवसर पर पत्रकार जगत और समाज सेवा से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें मुख्य रूप से:

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version