
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 13सी स्थित तैयबा मस्जिद के पास रविवार शाम फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, दो युवक बुलेट पर सवार होकर पहुंचे और अबू स्नान उर्फ़ बब्बो पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से बब्बो घायल हो गया, जिसे तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल बब्बो से पूछताछ की। बब्बो ने बताया कि गोली चलाने वालों में वसीम और रौनक नामक युवक शामिल थे, जो डिमना बस्ती के हयात नगर के रहने वाले हैं।
मानगो थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
