Site icon

झारखंड : 24 घण्टे में कोरोना के 27 मरीज मिले, बढ़ रहा फिर सी खतरा

झारखंड में कोरोना धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। प्रदेश के 17 जिले अब तक इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 27 नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 166 पहुंच गई है। कई स्थानों पर मास्क लगा कर रहने की सलाह दी गई है। अस्पतालों में प्रवेश से पहले मास्क को एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है। पिछले 24 घंटे में 908 लोगों के सैंपल की जांच की गई। इस जांच में 27 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुी है।

कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा प्रकोप राजधानी रांची में हैं। रांची में 63 मरीज अस्पताल में हैं। पूर्वी सिंहभूम में 28 और देवघर में 14 मरीज उपचाराधीन हैं। पूर्वी सिंहभूम में पिछले 24 घंटे में 22, रांची में दो, सरायकेला में दो और कोडरमा में एक नया मरीज मिला है।

Exit mobile version