Site icon

जमशेदपुर: सोनारी में सिरफिरे युवक का तांडव; लाठी से हमला कर एक दर्जन से अधिक कारों के तोड़े शीशे, CCTV में कैद हुई करतूत

जमशेदपुर:

लौहनगरी के सोनारी थाना क्षेत्र में 26 मार्च की देर शाम एक सिरफिरे युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक ने बिना किसी उकसावे के सड़क किनारे और अपार्टमेंट के बाहर खड़ी एक दर्जन से अधिक कारों को निशाना बनाया और लाठी से हमला कर उनके शीशे चकनाचूर कर दिए। इस अचानक हुई घटना से इलाके के निवासियों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नौलखा अपार्टमेंट से लेकर एफ रोड तक मची तबाही

​उत्पाती युवक ने योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग मोहल्लों में खड़ी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया। जानकारी के अनुसार:

​प्रभावित कार मालिकों में नौलखा अपार्टमेंट निवासी प्रीति झा, हर्षदीप सिंह और एन.के. चौधरी समेत कई अन्य लोग शामिल हैं, जिन्हें इस हरकत के कारण भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

न्यायाधीश के रिश्तेदार की कार भी क्षतिग्रस्त, CCTV में कैद हुआ चेहरा

​बताया जा रहा है कि जिन कारों के शीशे तोड़े गए हैं, उनमें से एक कार एक माननीय न्यायाधीश के रिश्तेदार की भी है। एफ रोड पर वारदात को अंजाम देते समय युवक की पूरी हरकत पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में युवक अकेले ही हाथ में लाठी लिए गाड़ियों पर प्रहार करता साफ नजर आ रहा है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

​घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने सोनारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Exit mobile version