Site icon

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में नशेड़ी युवकों का तांडव, कार्यालय में घुसकर मारपीट के बाद पुलिस से भी की उलझने की कोशिश

जमशेदपुर: शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत चार युवकों ने एक निजी कार्यालय में घुसकर जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने न केवल वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की, बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी बदसलूकी और धक्का-मुक्की की।WhatsApp Image 2026 03 07 at 17.22.01

बिना कारण कार्यालय में घुसकर मचाया उत्पात

​घटना सिदगोड़ा स्थित केनरा बैंक के समीप एक ब्लिंकिट डिलीवरी कार्यालय की है। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक वहां पहुंचे। दफ्तर में घुसते ही उन्होंने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी। जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, तो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया।

पुलिस के साथ हाथापाई, अतिरिक्त बल ने पाया काबू

​घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी युवक शांत होने के बजाय और उग्र हो गए। नशे की हालत में धुत्त इन युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। स्थिति बिगड़ती देख थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर चारों आरोपियों को दबोचा गया।

CCTV फुटेज से जांच जारी

​पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि पूरी घटना का क्रम स्पष्ट हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version