Site icon

जमशेदपुर: डिमना रोड पर भीषण सड़क हादसा, हाई कोर्ट के अधिवक्ता की दर्दनाक मौत

जमशेदपुर: शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित डिमना रोड पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता शशि भूषण को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।IMG 20260423 WA0006

50 फीट तक घसीटते ले गई कार

​हादसा इतना भीषण था कि कार अधिवक्ता शशि भूषण को लगभग 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई। जानकारी के अनुसार, वे माउंट व्यू स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े थे, तभी काल बनकर आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

सुबह ही दिल्ली से लौटे थे घर

​मृतक की पहचान डिमना रोड, सुभाष कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय शशि भूषण के रूप में हुई है। परिजनों ने तीसरी धारा न्यूज को बताया कि वे गुरुवार सुबह ही दिल्ली से लौटे थे। घर पहुँचने के कुछ ही समय बाद वे किसी काम से बाहर निकले थे और इस हादसे का शिकार हो गए।

मौके पर हंगामा, चालक फरार

​घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने भाग रहे कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। हालांकि, मौके पर मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर चालक भाग निकलने में सफल रहा। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और शोक का माहौल है।

पुलिसिया कार्रवाई

​उलीडीह थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और घायल को एमजीएम अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version