Site icon

राजनगर : टोटो पर पलटा फ्लाईएश लदा हाइवा, दो लोगों की दबकर मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जिले के राजनगर थाना अंतर्गत हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग पर कुजू बांकसाई और 5 नंबर गेट के बीच शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक भयावह सड़क हादसा हो गया. पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर सिंदरी गांव से पूजा के लिए राजनगर आ रहे पाँच लोग टोटो में सवार थे. इसी दौरान फ्लाएश से लदा एक हाईवा अनियंत्रित होकर सीधे टोटो पर पलट गया.

हाईवा के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दो घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. दोनों को चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला सहित दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो में एक पांच लोग सवार थे. हादसे से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर विरोध दर्ज कराया. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ, प्रशिक्षु डीएसपी और राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था.

Exit mobile version