Site icon

रांची की अशोक नगर कॉलोनी में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा: जगुआर कार और 17 लाख नकद के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

रांची / जमशेदपुर | तीसरी धारा न्यूज

​रांची की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अशोक नगर कॉलोनी में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विशेष जांच दल (SIT) ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 17.36 लाख रुपये नकद, कीमती सोने व डायमंड के आभूषण तथा वारदात में इस्तेमाल की गई लग्जरी जगुआर (Jaguar) कार बरामद की है।

​इस मामले में गिरोह से जुड़ी दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

​9 जुलाई को दो घरों में हुई थी करोड़ों की सेंधमारी

​उल्लेखनीय है कि 9 जुलाई 2026 को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित निशित केसरी और अखिलेश पांडेय के बंद घरों को निशाना बनाते हुए बेखौफ चोरों ने करोड़ों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था।

​CCTV और डिजिटल ट्रैकिंग से दबोचा गया गिरोह

​जांच के दौरान एसआईटी ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला। इसी के आधार पर पुलिस ने विभिन्न राज्यों में छापेमारी शुरू की और कोलकाता से चोरी में प्रयुक्त जगुआर कार (UP78EM0101) जब्त की।

​दिल्ली और बिहार से लाई गई थीं महिलाएं

​जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम देने के लिए गिरोह के सदस्य दिल्ली के बवाना और बिहार के सीतामढ़ी से महिलाओं को भी रांची लाए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी पत्नियों—गुलशन प्रवीण (सीतामढ़ी, बिहार) और शकीला उर्फ लाडली (बवाना, दिल्ली) को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी का सामान और भारी मात्रा में नकद बरामद हुआ है।

​80 से अधिक मामलों में वांछित है सरगना ‘इरफान’

​पुलिस ने गिरोह के तीन मुख्य सरगनाओं की पहचान कर ली है:

मुख्य आरोपी इरफान के खिलाफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गोवा, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब और बिहार समेत देशभर के विभिन्न राज्यों में चोरी के 80 से अधिक मामले दर्ज हैं।

 

​पुलिस द्वारा की गई कुल बरामदगी

​मुख्य आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

​रांची पुलिस के अनुसार गिरोह के मुख्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि इस गिरोह का हाथ देश में हुई अन्य किन-किन हाई-प्रोफाइल वारदातों में रहा है।

Exit mobile version