Site icon

शहर में गिरती कानून व्यवस्था और लगातार हो रही गोलीबारी के घटना पर पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने उठाए सवाल

IMG 20240930 WA0010

जमशेदपुर: भाजपा नेता सह पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने प्रेस से वार्तालाप करते हुए कहा कि लगातार समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनल से शहर में अपराधियों के द्वारा गोली चलाने की घटना आते रहती है। कल मानगो में गणेश गिरोह के विकास गुप्ता कि हत्या अपराधियों के द्वारा गोली मारकर किया गया। मै विगत 2 वर्षो से रिटायरमेंट के बाद इस शहर में मुफ्त कानूनी सलाह केंद्र भी चला रहा हूं। इस दौरान आम लोगो से मिलना जुलना लगा रहता है।

उन्होंने बताया कि अगर विगत 6 माह में हुई गैंग वार में हत्या को देखा जाए तो सितंबर के प्रथम सप्ताह में अमरनाथ के भाई शक्तिनाथ कि हत्या हुई। अप्रैल में वसुंधरा एस्टेट के पास बारीडीह निवासी सन्नी यादव कि गोली मारकर हत्या हुई। उसके पूर्व फरवरी में बैकुंठ नगर निवासी राज सिंह की पोस्ट ऑफिस रोड में हत्या हुई थी।
इस तरह से देखे तो लगातार गैंग वार आपस में ही हो रही है एवं एक अपराधी दूसरे को मार रहे है और जनता में भय का वातावरण व्याप्त है। क्योंकि एक अपराधी अगर दूसरे को मारता है तो उसका टीआरपी बढ़ता है एवं एक्सटोर्शन का रेट बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि हमने 2 वर्षो में कभी भी पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़ की घटना नहीं सुना। जिसमें अपराधियों के मारे जाने एवं घायल होने की सूचना मिली हो।
अधिकांश अपराधी घटनाएं जमीन व्यापार में अपराधियों के संलिप्त होने के कारण हुई है। इसके साथ ही साथ शहर में नशा खोरी ,अड्डेबाजी ,लड़कियों से छेड़खानी की भी घटनाएं की भी लगातार सूचनाएं मिलते रहती है।

अपराधियों में पुलिस का जितना खोफ होना चाहिए था ,वह नही दिखाई दे रहा है। इससे जनता को ऐसा प्रतीत होता है की कही न कही अपराधियों का राजनैतिक संरक्षण है। इस शहर में मैं भी पदस्थापित रहा हु कई पदों पर। अगर आप वर्ष 2003 से 2006 तक पुलिस का कार्यकाल देखेंगे तो पाएंगे कि उस दौरान पुलिस के हथियारों से गोलियां चलती थी और अपराधियों में एक दहशत का मौहौल था।
अतः यह बहुत जरूरी है अपराधियों के मन में पुलिस का डर हो एवं आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और प्रेम हो।

Exit mobile version