Site icon

नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के 10वीं के परीक्षा परिणाम में छात्रों का शानदार प्रदर्शन; 92% विद्यार्थी हुए सफल

जमशेदपुर/पोटका: नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल (NSPS) की विभिन्न शाखाओं— पोखारी, हल्दीपोखर और राखामाइंस के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराया है। इस वर्ष स्कूल की तीनों शाखाओं का सामूहिक परीक्षा परिणाम 92% रहा। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से न केवल स्कूल प्रबंधन, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों में भी खुशी की लहर है।IMG 20260419 170346

शाखावार टॉपर्स की सूची:

1. हल्दीपोखर शाखा:

हल्दीपोखर शाखा में विजय दीक्षित ने 94.6% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।

2. पोखारी शाखा:

पोखारी शाखा में दीपा प्रमाणिक ने 92.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है।

3. राखामाइंस शाखा:

राखामाइंस शाखा से अंजलि तिवारी ने 92.60% अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

सचिव ने दी बधाई

​इस गौरवपूर्ण अवसर पर स्कूल के सचिव श्री मदन मोहन सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। श्री सिंह ने स्कूल के सभी शिक्षकों की भी सराहना की, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र के दौरान बच्चों को बेहतर तैयारी कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये छात्र भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version