Site icon

बागबेड़ा कॉलोनी में बिजली संकट: पंचायत समिति सदस्य ने कार्यपालक अभियंता को घेरा, जल्द सुधार का मिला भरोसा

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से जारी बिजली की भारी कटौती और अनियमित आपूर्ति को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा।IMG 20260425 WA0011

प्रमुख समस्याएँ और मांगें:

अभियंता का आश्वासन:

​शिकायत सुनने के बाद कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक ने स्वीकार किया कि पिछले तीन दिनों से कुछ तकनीकी कारणों से आपूर्ति बाधित हुई थी। उन्होंने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घोषणा की कि:

  1. ​अगले एक सप्ताह के भीतर रोड नंबर 3 में ‘कमर तार’ (Armor Cable) लगाया जाएगा, जिससे तार जलने की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
  2. ​क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को धीरे-धीरे दुरुस्त कर नियमित आपूर्ति बहाल की जाएगी।

​इस दौरान सुनील गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सुधार नहीं हुआ, तो स्थानीय निवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version