Site icon

जमशेदपुर: सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की मैराथन बैठक, अफसरों को दो टूक- जनहित के कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं

जमशेदपुर।

समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की एक महत्वपूर्ण बैठक जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक में जिले के तमाम विधायक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी विकास योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। सांसद ने कड़े लहजे में कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

​यातायात पुलिस की कार्यशैली पर विधायकों ने उठाए सवाल

​बैठक में मानवाधिकार और व्यावहारिक दृष्टिकोण को लेकर जनप्रतिनिधियों ने यातायात पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

​जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वाहन जांच के दौरान यातायात पुलिस पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाए।

​बिजली, पानी और जर्जर स्कूल भवनों पर कड़े निर्देश

​गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं। उपभोक्ताओं को हर महीने नियमित मीटर रीडिंग और सही बिलिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही खराब ट्रांसफार्मर को तुरंत बदलने के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया ताकि जनता को परेशानी न हो।

​शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जर्जर और अनुपयोगी स्कूली भवनों को एक सप्ताह के भीतर ध्वस्त करने की कार्रवाई का आदेश दिया गया। साथ ही स्कूलों में शिक्षकों की सही प्रतिनियुक्ति, बाउंड्री वॉल निर्माण और बेंच-डेस्क की कमी को जल्द दूर करने को कहा गया। इसके अलावा, आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों की सूची स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने की बात कही गई।

​अतिक्रमण पर कड़ा रुख: सर्कस मैदान और शिव घाट का उठा मामला

​शहरी क्षेत्रों में सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर बैठक में चिंता जताई गई।

​राशन की कालाबाजारी और जे.पी. सेतु बस स्टैंड की बदहाली पर चर्चा

​बैठक में जन वितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदारों द्वारा समय पर दुकान न खोलने और राशन की कालाबाजारी का मामला भी गूंजा, जिस पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, मानगो स्थित जे.पी. सेतु बस स्टैंड में पेयजल, शौचालय और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताते हुए उप नगर आयुक्त (JNAC) को यात्रियों की सुविधा के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा गया।

​शिलान्यास और उद्घाटन में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करना अनिवार्य

​उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जिले में किसी भी विकास योजना के शिलान्यास या उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय सांसद, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करना तथा शिलापट्ट पर उनका नाम अनिवार्य रूप से अंकित करना होगा। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि के रैयतों को मुआवजा भुगतान में देरी और धान अधिप्राप्ति के तहत किसानों के लंबित भुगतान को भी जल्द से जल्द क्लियर करने का आदेश दिया गया।

​बैठक में ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित

​इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से:

रिपोर्टर: विशेष संवाददाता, तीसरी धारा न्यूज

स्थान: जमशेदपुर

Exit mobile version