Site icon

मानगो नगर निगम चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब, ‘मिनी विधानसभा’ जैसा दिखा नजारा

जमशेदपुर: झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए नामांकन का अंतिम दिन बुधवार को जमशेदपुर में सियासी गहमागहमी का गवाह बना। मानगो नगर निगम के मेयर और वार्ड पार्षद पद के लिए पर्चा दाखिल करने की अंतिम घंटों में प्रत्याशियों और समर्थकों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि समाहारणालय परिसर से लेकर डिमना रोड स्थित स्वर्णरेखा भवन तक पैर रखने की जगह नहीं बची।

NDA की एकजुटता: संध्या सिंह ने भरा मेयर पद का पर्चा

​आज की सबसे बड़ी हलचल भाजपा नेता नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह के नामांकन को लेकर रही। भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में जब संध्या सिंह नामांकन करने पहुँचीं, तो उनके साथ एनडीए (NDA) के सहयोगी दलों—भाजपा, जदयू, आजसू और लोक जनशक्ति पार्टी (आर)—का भारी समर्थन दिखा।

‘मिनी विधानसभा’ में तब्दील हुआ मुकाबला

​राजनीतिक पंडितों की मानें तो मानगो नगर निगम का यह चुनाव किसी ‘मिनी विधानसभा चुनाव’ से कम नहीं है। नामांकन के आखिरी दिन जिस तरह का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला, उसने यह साफ कर दिया है कि इस बार मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है। प्रशासन को भीड़ नियंत्रित करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।

मुख्य तिथियां (एक नज़र में):

  • नामांकन की अंतिम तिथि: 4 फरवरी, 2026 (बुधवार)
  • मतदान: 23 फरवरी, 2026
  • परिणाम: 27 फरवरी, 2026
Exit mobile version