Site icon

रामनवमी भोग पर संकट: अखाड़ा समितियों को गैस सिलेंडर दिलाने के लिए केंद्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने उपायुक्त से लगाई गुहार

जमशेदपुर: शहर में रामनवमी उत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं, लेकिन इस बार अखाड़ा समितियों के सामने ‘महाप्रसाद’ (भोग) बनाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह ने जिला उपायुक्त (DC) अनन्य मित्तल से मुलाकात कर अखाड़ा समितियों को सुचारू रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

एजेंसियां नहीं दे रहीं सिलेंडर, भोग वितरण में आ रही बाधा

​अरुण सिंह ने उपायुक्त को अवगत कराया कि रामनवमी के दौरान भक्तों के बीच भोग वितरण की पुरानी परंपरा है। लेकिन इस वर्ष गैस एजेंसियां अखाड़ा समितियों को पर्याप्त संख्या में सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं। इसके कारण बड़े और छोटे दोनों स्तर के आयोजनों में भोग बनाने में भारी असुविधा हो रही है।

समिति की प्रमुख मांगें:

गणगौर महोत्सव और घाटों की सफाई पर भी चर्चा

​मुलाकात के दौरान अरुण सिंह ने 21 मार्च को होने वाले गणगौर महोत्सव के समापन को लेकर भी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने मांग की कि साकची स्थित स्वर्णरेखा घाट पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं की सुरक्षा, घाट की साफ-सफाई और लाइटिंग की समुचित व्यवस्था की जाए।

प्रशासनिक फाइलों को जल्द निपटाने की अपील

​केंद्रीय अध्यक्ष ने उपायुक्त से यह भी आग्रह किया कि विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा JNAC (जमशेदपुर अक्षेस) और स्थानीय थानों में दी गई समस्याओं व आवेदनों का त्वरित निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते समस्याओं का समाधान होने पर ही रामनवमी का सफल और भव्य आयोजन सुनिश्चित हो सकेगा।

Exit mobile version