Site icon

गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का ‘अनोखा’ विरोध: नाली की गैस से चाय और पकौड़े बनाने का किया प्रयास

जमशेदपुर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। साकची स्थित ‘प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर’ के समक्ष जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया।

नाली के पाइप से गैस निकालने का ‘सत्यापन’

​प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाली में पाइप लगाकर गैस निकालने और उससे चूल्हा जलाकर चाय-पकौड़े बनाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने तंज कसते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया था कि नाली की गैस से चूल्हा जल सकता है। आज जब गैस के दाम आसमान छू रहे हैं और आम जनता किल्लत से जूझ रही है, तो हमने उनके इसी ‘फॉर्मूले’ को आजमाने की कोशिश की, जो पूरी तरह मिथ्या साबित हुई।”

सरकार की नीतियों को बताया ‘छलावा’

​संबोधन के दौरान जिला अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि:

​सिंह ने आगे कहा कि देश की जनता ने तीन बार पूर्ण समर्थन देकर सरकार बनवाई, लेकिन बदले में उन्हें केवल महंगाई और छल मिला है। अब समय आ गया है कि जनता सजग हो और इस कुव्यवस्था से निजात पाए।

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी

​इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री विजय खान, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, केके शुक्ला, जसवंत सिंह जस्सी, और कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

​महिलाओं की भागीदारी भी प्रमुख रही, जिसमें नलिनी सिन्हा, सुनीता ओझा, चंद्रावती पाल और अन्य ने बढ़ती रसोई गैस की कीमतों पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

ब्यूरो रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version