Site icon

झारखंड में गुटखा और पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध: सरकार ने स्वास्थ्य हित में लिया बड़ा फैसला

रांची: झारखंड सरकार ने जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा की दिशा में एक कड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा एवं पान मसाला के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी यह आदेश पूरे राज्य में लागू हो गया है।gutka pan masala 698

एक वर्ष तक रहेगा कड़ा प्रतिबंध

​स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी आधिकारिक आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिबंध एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। सरकार ने यह निर्णय खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम-2006 की धाराओं के तहत लिया है।

​इस आदेश की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:

कैंसर जैसे खतरों को रोकने की कोशिश

​स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, तंबाकू और निकोटीन युक्त उत्पादों का सेवन कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण है। राज्य सरकार का उद्देश्य इन हानिकारक पदार्थों की उपलब्धता को समाप्त कर आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों से बचाना है।

​प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि वे इन घातक उत्पादों के सेवन का त्याग करें और एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं।

तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version