Site icon

Chandrayaan-3: 80 लाख से ज्यादा लोग देख रहे थे चंद्रयान-3 की LIVE स्ट्रीमिंग, टूट गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

IMG 20230708 WA00571

भारत का चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। 23 अगस्त की शाम को इसरो (ISRO) चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतरा। इस दौरान इसरो लैंडिंग का लाइव टेलिकास्ट कर रहा था, जिसका प्रसारण ठीक 5 बजकर 20 मिनट से शुरू हुआ। बता दें कि इसरो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर करीब 8 मिलियन यानी 80 लाख से ज्यादा लोग इसका लाइव कवरेज देख रहे थे। इसने स्पेनिश स्ट्रीमर IBAI के 3.4 मिलियन यानी 34 लाख के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। (जारी…)

फेसबुक पर भी चला चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव टेलिकास्ट

वहीं इसरो के ऑफिशियल फेसबुक चैनल पर भी लाइव प्रसारण चल रहा था। जहाँ फेसबुक पर 3.20 लाख से ज्यादा लोग लाइव कवरेज देख रहे थे। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी 6 लाख से ज्यादा लोग चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग देख रहे थे। केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों के ऑफिशियल ट्विटर, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिये भी लाखों लोग चंद्रयान-3 की लैंडिंग देख रहे थे।

Exit mobile version