Site icon

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान खूनी संघर्ष, दो अलग-अलग घटनाओं में मुखिया के भाई की हत्या और समाज सेवी पर जानलेवा हमला

हजारीबाग:

जिले में रामनवमी की खुशियों के बीच शुक्रवार की देर रात मातम और सनसनी फैल गई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो बड़ी वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पेलावल में जहां मामूली विवाद में मुखिया के भाई की भुजाली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं कोर्रा थाना क्षेत्र में एक प्रमुख समाजसेवी को चाकू मारकर घायल कर दिया गया।

पहली घटना: पेलावल में मुखिया के भाई की सरेआम हत्या

​पेलावल ओपी क्षेत्र के गदोखर गांव में जुलूस के दौरान हृदयविदारक घटना घटी। गदोखर मुखिया के 40 वर्षीय भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव की दो युवकों ने भुजाली से हमला कर हत्या कर दी।

दूसरी घटना: ब्रह्मर्षि समाज के संस्थापक पर चाकू से वार

​दूसरी वारदात कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढ़ा गोलंबर के पास हुई। यहाँ ब्रह्मर्षि समाज के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह पर चाकू से हमला किया गया।

प्रशासन का रुख

​जिले में बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही मामलों में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तीसरी धारा न्यूज डेस्क

Exit mobile version