जमशेदपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 140 वां स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव रजनी बंसल के नेतृत्व में भुइयांडीह बाबूडीह बस्ती में कड़ाके की ठंड में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रजनी बंसल ने कहा कि समाज मे अन्तिम पंक्ति पर बैठे अत्यंत जरूरतमंद के घर घर जाकर कंबल वितरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा।
युवा कांग्रेस राकेश साहू ने आगे कहा बिना पद बिना किसी लालच या किसी प्रतिष्ठा पाने की होड़ के बिना 72 लोगों की टीम ने धीरे धीरे एक विशाल संस्था बनाई और नाम पड़ा कांँग्रेस। कांग्रेस के सेवा भाव और परस्पर मेहनत के आगे दमनकारी अंग्रेज भी टिक नही पाए और भारत को स्वतंत्रता दिलाई। उन्होंने कांग्रेसियों से कहा कि हम कम है ये मत कहिए हममे दम है ये कहना शुरु करिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, अमर मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार, धनजी पांडे, महिला अध्यक्ष सुनीता ओझा, चन्दावती देवी, ओम कुमार, विनोद यादव, नरेश कुमार, रामदास मेहता, सुनीता ओझा, चंद्रावती पाल, आर के वर्मा, मोहरा यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
