Site icon

भाजयूमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने चलने में असमर्थ सहदेव को व्हीलचेयर उपलब्ध कराया

IMG 20240925 WA0062

जमशेदपुर : एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रेरणास्रोत पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर अंतोदय के चरितार्थ करते हुए उलीडीह टैंक रोड तालाब के समीप सहदेव मुंडा को व्हीलचेयर उपलब्ध कराया। वह चल पाने में असमर्थ थे। जब भाजयूमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल को पता चला तो वह यह पुण्य कार्य उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध करा कर किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से भाजयूमो झारखंड प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल, भाजयूमो ज़िला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, ज़िला मंत्री प्रकाश दुबे, प्रदेश पॉलिसी मेकर के संयोजक अभिषेक डे, उलीडीह युवा मोर्चा मंडल अध्य्क्ष राहुल कुमार, जीतू गुप्ता, सुमित अग्रवाल, सौरव शर्मा, विशाल और संजय मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Exit mobile version