Site icon

सांसद विद्युत वरण महतो के साथ भाजपा कार्यकर्ता लाल बाबा फाउंड्री के प्रतिष्ठानों के मालिकों से मिल सांत्वना दी

IMG 20240926 WA0017
IMG 20240926 WA0016

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर स्थित लाल बाबा फाउंड्री क्षेत्र में बने 125 प्रतिष्ठानों को तोड़े जाने की सूचना पर आज जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के साथ भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार व गुंजन यादव सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्त्ता वहां पहुंचे और प्रतिष्ठानों के मालिकों से मिलकर उनसे बात की। उन्हें सांत्वना दी और विश्वास दिलाया की भाजपा उनके साथ है। सांसद ने इस विषय पर जिला के उपायुक्त से दूरभाष पर वार्ता कर उचित रास्ता निकालने की बात कही।

मौके पर उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि आमजन के सहायतार्थ भाजपा हर उचित आंदोलन में जनता के साथ है। कई दशकों से हजारों लोगों का परिवार इन प्रतिष्ठानों से जुड़ा है और भाजपा उनकी इस समस्या से निजात दिलाने में हरसंभव मदद करेगी।

Exit mobile version