Site icon

आजादनगर में बाइक और ऑटो चोरी का खुलासा, शातिर चोर दानिश अंसारी गिरफ्तार

तीसरी धारा न्यूज | मानगो | 22 अगस्त 2026

सीसीटीवी फुटेज से हुई चोर की पहचान

आजादनगर थाना क्षेत्र में बावनगोड़ा चौक नूरानी मस्जिद के पास से 20 अगस्त 2026 को एक मोटरसाइकिल (JH05DF4606) चोरी हो गई थी। मामले में मो. विक्की की शिकायत पर कांड संख्या 67/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के बाद 24-25 वर्षीय युवक दानिश अंसारी उर्फ राजा की पहचान हुई।

चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक और ऑटो बरामद

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कपाली और आजाद नगर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी शुरू की। नूर कॉलोनी रोड नंबर 0-30 पर चेकिंग के दौरान दानिश अंसारी उर्फ राजा को चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथ दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने आजादनगर थाना कांड संख्या 66/26 के तहत हरिजन बस्ती दाईगुटू से एक ऑटो (JH-05-AG-7622) चोरी करने की बात भी स्वीकार की, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आरोपी का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी दानिश अंसारी उर्फ राजा (24 वर्ष) के खिलाफ पूर्व में भी मानगो, सीतारामडेरा और आजादनगर थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में उप-निरीक्षक शैलेंद्र नायक, दीपक ठाकुर, दीपक कुमार रौशन, सहायक उप-निरीक्षक ललन कुमार, छोटेलाल कुमार, मो. औरंगजेब एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

तीसरी धारा न्यूज — सच की रफ्तार, हर खबर पर नजर।

Exit mobile version