Site icon

सरायकेला में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, कुख्यात जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार समेत 3 माओवादी गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद

तीसरी धारा न्यूज

6 अगस्त 2026, सरायकेला

​सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ (CRPF), 203 कोबरा (CoBRA) बटालियन और एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाकपा माओवादी संगठन के कुख्यात जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार समेत 3 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है।

​गिरफ्तार अन्य उग्रवादियों में पश्चिम बंगाल-झारखंड-ओडिशा रीजनल कमेटी का सक्रिय सदस्य मदन महतो और रवि सिंह सरदार की पत्नी मीना पहाड़िया उर्फ नेपू पहाड़िया शामिल हैं।

​गुप्त सूचना पर दो चरणों में चला सफल अभियान

​मामले की जानकारी देते हुए सरायकेला के पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज स्वर्गियारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को चांडिल थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर (टीलाडीह) में माओवादी संगठन के सदस्यों के जुटने और किसी बड़ी हिंसक घटना को अंजाम देने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

​अभियान के पहले चरण में पुलिस ने एकेएम-47 रायफल के साथ रवि सिंह सरदार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसके बाद रवि सिंह से हुई कड़ी पूछताछ और मिली गुप्त जानकारी के आधार पर कांदरबेड़ा क्षेत्र (चांडिल थाना) में दूसरा छापामारी अभियान चलाकर मदन महतो और मीना पहाड़िया को भी धर दबोचा गया।

​घातक हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा जब्त

​सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर दलमा पहाड़ और आसपास के ठिकानों से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद की है:

​सारंडा व कुकड़ू हत्याकांड में थे शामिल

​प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद 203 कोबरा के कमांडेंट पवन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पिछले कई वर्षों से कोल्हान, सारंडा और सिंहभूम क्षेत्र में सक्रिय थे। यह गिरोह सुरक्षा बलों पर हमले, कुकड़ू में पुलिस बल की हत्या कर हथियार लूटने, आईईडी ब्लास्ट करने और निर्दोष ग्रामीणों की हत्या जैसी कई संगीन वारदातों में शामिल रहा है

​कमांडेंट ने सरायकेला एसपी के नेतृत्व में चलाए गए इस संयुक्त अभियान की सराहना की। पुलिस प्रशासन के अनुसार गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ जारी है और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है।

तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version