Site icon

बड़ी खबर: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक आमिर हमजा पर जानलेवा हमला, लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोलियां

न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर हुआ हमला

​मिली जानकारी के अनुसार, आमिर हमजा पर यह हमला लाहौर में एक स्थानीय न्यूज चैनल के दफ्तर के ठीक बाहर हुआ। घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सूत्रों का दावा है कि हमजा को कई गोलियां लगी हैं और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन या पाकिस्तानी अधिकारियों ने अभी तक उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

कौन है आमिर हमजा?

​आमिर हमजा केवल एक आतंकी कमांडर ही नहीं, बल्कि लश्कर-ए-तैयबा का वैचारिक चेहरा भी रहा है।

भारत के खिलाफ साजिशों में रहा शामिल

​आमिर हमजा का नाम भारत में हुए कई आतंकी हमलों की साजिशों से जुड़ा रहा है। वह अफगान मुजाहिदीन का अनुभवी कमांडर रहा है और उसने भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई जहरीली किताबें भी लिखी हैं। लंबे समय से वह भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था।

पाकिस्तान में बढ़ता ‘अनजान’ हमलावरों का खौफ

​पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान के भीतर भारत विरोधी आतंकियों की रहस्यमयी मौतों और हमलों का सिलसिला बढ़ा है। आमिर हमजा पर हुआ यह हमला इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। पाकिस्तानी हुक्मरान और सुरक्षा एजेंसियां इस घटना पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे वहां के आतंकी हलकों में भारी डर का माहौल है।

दुनिया भर की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें ‘तीसरी धारा न्यूज’ के साथ।

Exit mobile version