Site icon

पूर्वी सिंहभूम शिक्षा विभाग में बड़ा खेल: पहली व दूसरी सूची से बाहर रहे बच्चों का भी बिना ऑनलाइन सत्यापन दाखिला शुरू

तीसरी धारा न्यूज | जमशेदपुर | 09 अगस्त 2026

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला शिक्षा विभाग से एक बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी व सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया के दौरान पहली और दूसरी मेधा सूची (Merit List) में नाम नहीं आने वाले कई बच्चों का भी बिना किसी ऑनलाइन सत्यापन या जांच के नामांकन लिया जा रहा है।

​सूत्रों के मुताबिक, इस पूरी प्रक्रिया में नियमों और पारदर्शिता को दरकिनार करते हुए बैकडोर से प्रवेश दिया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों के नाम आधिकारिक पोर्टल या लिस्ट में दर्ज ही नहीं हैं, उनके फॉर्म पर बिना किसी ठोस ऑनलाइन वेरिफिकेशन के मुहर लगाई जा रही है।

​इस धांधली को उजागर करने के लिए मजबूत साक्ष्यों और दस्तावेजों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। साक्ष्यों के साथ फॉर्म प्रस्तुत किए जाने के बाद शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों और जिला प्रशासन पर इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने का दबाव बढ़ गया है।

​स्थानीय अभिभावकों और जागरूक नागरिकों ने मांग की है कि ऑनलाइन पोर्टल के डेटा और दाखिला ले चुके सभी फॉर्मों की त्वरित जांच की जाए, ताकि मेधावी बच्चों के अधिकारों का हनन न हो सके और इस फर्जीवाड़े में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version