Site icon

ईंधन और खर्च कटौती की बड़ी मुहिम: सीएम योगी ने दिए मंत्रियों का काफिला आधा करने के निर्देश, प्रदेशवासियों से की खास अपील

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक ईंधन संकट और आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए किए गए आह्वान के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन स्तर पर फिजूलखर्ची रोकने और बचत की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।n71201173017786509609878e7a87aead941e031ac52840d5dd7d04292cb667c0c8578e330464720f395a2d

काफिले में 50% की कटौती और वर्क फ्रॉम होम पर जोर

​मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, डीजीपी और सभी विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों की फ्लीट (काफिले) में तत्काल 50 प्रतिशत की कमी की जाए। अनावश्यक वाहनों को तत्काल हटाया जाए। इसके अलावा, सीएम ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ को प्राथमिकता देने की अपील की है ताकि सड़कों पर गाड़ियों का दबाव और ईंधन की खपत कम हो सके।

प्रमुख सरकारी निर्देश और अपील:

विदेशी यात्रा और सोने की खरीद पर रोक की अपील

​मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि वे अगले छह महीने तक गैर-आवश्यक विदेशी यात्राएं न करें। उन्होंने वेडिंग प्लानर्स और नागरिकों से अपील की कि वे ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ के लिए यूपी के किलों, हैरिटेज और ईको साइट्स का चुनाव करें। साथ ही, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए सोने की अनावश्यक खरीद से बचने और निवेश के अन्य माध्यमों को चुनने को कहा है।

स्वदेशी और सेहत पर ध्यान

​खाद्य तेल के बढ़ते आयात को देखते हुए सीएम ने लोगों से इसके उपयोग में कमी लाने का आग्रह किया है। उन्होंने स्थानीय कारीगरों और ओडीओपी (ODOP) उत्पादों को उपहार के रूप में देने और ‘स्वदेशी’ को बढ़ावा देने पर जोर दिया। जेलों, छात्रावासों और सरकारी कैंटीन में भी कम तेल वाले भोजन को प्राथमिकता देने को कहा गया है।

​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया में मौजूदा उथल-पुथल को देखते हुए हमें सावधानी बरतनी होगी। प्रधानमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के लिए उत्तर प्रदेश पूरी तैयारी के साथ कदम बढ़ा रहा है।

तीसरी धारा न्यूज

Exit mobile version